CorrectForm.
डॉक्यूमेंट टूलRead in English

सेल्फ अटेस्टेड कैसे करें, ऑनलाइन और फ्री

मार्कशीट, सर्टिफिकेट या आधार की स्कैन कॉपी नीचे डालें। टूल उस पर "Self-Attested", तारीख, आपका नाम और सिग्नेचर लगा देगा। कोना आप चुनें। पोर्टल पर साइज़ की लिमिट है तो KB भी डाल दें। फ़ाइल आपके फोन या कंप्यूटर से बाहर नहीं जाती।

जिस डॉक्यूमेंट को अटेस्ट करना है, उसे यहाँ डालें
मार्कशीट, सर्टिफिकेट, आईडी की कॉपी
कुछ भी अपलोड नहीं होता। सब आपके ब्राउज़र में ही होता है।
स्टैम्प कहाँ लगे
फ़ाइल साइज़ (चाहें तो)
KB (0 = क्वालिटी जैसी है वैसी रहे)
स्टैम्प लगा डॉक्यूमेंट यहाँ दिखेगा।

सेल्फ अटेस्टेड का मतलब

सेल्फ अटेस्टेड का मतलब है स्व-प्रमाणित। यानी आप खुद लिखकर बताते हैं कि यह कॉपी आपके असली डॉक्यूमेंट की सही कॉपी है। इसके लिए कॉपी पर "Self-Attested" लिखते हैं, नीचे सिग्नेचर करते हैं और तारीख डालते हैं।

पहले यही काम किसी गजेटेड ऑफिसर से करवाना पड़ता था। अब ज़्यादातर सरकारी फॉर्म, भर्ती और एडमिशन में आपका अपना सिग्नेचर काफ़ी है। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय दिखाने होते हैं।

हाथ से सेल्फ अटेस्ट कैसे करें

  1. डॉक्यूमेंट की साफ़ फोटोकॉपी या प्रिंट लें।
  2. नीचे की खाली जगह में "Self-Attested" लिखें। हिंदी में "स्वप्रमाणित" भी चलता है, पर ज़्यादातर लोग अंग्रेज़ी में ही लिखते हैं।
  3. उसके नीचे वही सिग्नेचर करें जो फॉर्म में किया है।
  4. तारीख लिखें। नोटिस में नाम माँगा हो तो नाम भी।
  5. स्कैन करें या फोन से साफ़ फोटो लें।

फोटो, मोहर, रोल नंबर या मार्क्स के ऊपर सिग्नेचर न करें। नीले या काले पेन से करें, जैसा फॉर्म कहे। हर पेज पर अलग से अटेस्ट करें।

इस टूल से ऑनलाइन सेल्फ अटेस्ट कैसे करें

  1. ऊपर डॉक्यूमेंट की फोटो डालें (JPG या PNG)।
  2. सिग्नेचर की फोटो जोड़ें। सफ़ेद कागज़ पर काले पेन वाला सिग्नेचर सबसे साफ़ आता है। बैकग्राउंड गंदा हो तो पहले सिग्नेचर एक्सट्रैक्टर से साफ़ कर लें।
  3. कोना चुनें, ताकि स्टैम्प किसी लिखे हुए हिस्से पर न आए।
  4. पोर्टल पर लिमिट है, जैसे 200 KB, तो KB वाले खाने में डालें।
  5. प्रीव्यू देखें, फिर डाउनलोड करके अपलोड करें।

PDF अभी सीधे नहीं चलती। PDF का स्क्रीनशॉट लें या उसे JPG में सेव करें, फिर यहाँ डालें।

किन डॉक्यूमेंट को सेल्फ अटेस्ट करना पड़ता है

10वीं और 12वीं की मार्कशीट, डिग्री, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, EWS और निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, और बैंक पासबुक का पहला पेज। आधार की कॉपी पर एक लाइन और लिख दें कि कॉपी किस काम के लिए है, जैसे "For SSC application only"। इससे कॉपी का गलत इस्तेमाल मुश्किल हो जाता है।

अलग-अलग डॉक्यूमेंट के लिए गाइड

ये पेज अभी अंग्रेज़ी में हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Self attested kaise kare?
डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी पर खाली जगह में "Self-Attested" लिखें, नीचे अपना सिग्नेचर करें और तारीख डालें। ऑनलाइन फॉर्म के लिए स्कैन कॉपी ऊपर वाले टूल में डालें, वह यही तीनों चीज़ें लगा देगा।
Self attested meaning in Hindi क्या है?
सेल्फ अटेस्टेड का मतलब है स्व-प्रमाणित। आप खुद सिग्नेचर करके बताते हैं कि यह कॉपी आपके असली डॉक्यूमेंट की सही कॉपी है।
सेल्फ अटेस्टेड में तारीख डालना ज़रूरी है?
हर फॉर्म में ज़रूरी नहीं, पर डाल देना ठीक रहता है। कई नोटिस तारीख माँगते हैं। तारीख से यह भी पता चलता है कि कॉपी कब अटेस्ट की गई।
क्या ओरिजिनल डॉक्यूमेंट पर सिग्नेचर करना है?
नहीं। सिग्नेचर सिर्फ़ फोटोकॉपी या स्कैन पर करें। ओरिजिनल साफ़ रखें, उसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में दिखाना होता है।
सेल्फ अटेस्टेड फोटो कैसे बनाएं?
फॉर्म पर चिपकी पासपोर्ट फोटो पर सिग्नेचर ऐसे करें कि आधा फोटो पर और आधा कागज़ पर आए, पर चेहरा न ढके। ऑनलाइन अपलोड होने वाली फोटो पर सिग्नेचर तभी करें जब नोटिस में लिखा हो।
क्या मेरी फ़ाइल किसी सर्वर पर जाती है?
नहीं। स्टैम्प आपके ब्राउज़र में ही लगता है। डॉक्यूमेंट और सिग्नेचर आपके फोन या कंप्यूटर से बाहर नहीं जाते।