फोटो और सिग्नेचर को परीक्षा के सही साइज़ में बदलें
अपनी परीक्षा चुनें, फोटो या सिग्नेचर दबाएँ और फ़ाइल डालें। टूल ऑफ़िशियल नोटिस वाले पिक्सेल और KB की लिमिट लगाकर अपलोड के लिए तैयार JPG देता है। फोटो आपके फोन या कंप्यूटर से बाहर नहीं जाती।
1. चुनें
इस परीक्षा में फोटो फ़ॉर्म भरते समय लाइव ली जाती है। नीचे के अपलोड नियम सिग्नेचर के लिए हैं।
- पिक्सेल:
- लगभग 200 × 230 px
- फ़ाइल साइज़:
- 20–50 KB
- फॉर्मेट:
- JPG
- बैकग्राउंड:
- सफ़ेद
- चेहरे का हिस्सा:
- लगभग 70% (सुझाव; नोटिस में कोई आँकड़ा नहीं)
स्रोत: Instructions to Candidates for uploading of photographs (15 अग॰ 2024), जाँचा 3 अक्टू॰ 2026
आउटपुट साइज़ बदलें
नोटिस में साइज़ लगभग दिया है, इसलिए उसके पास का दूसरा साइज़ चुन सकते हैं।
2. ठीक करें
JPG, PNG, WebP या HEIC (जहाँ ब्राउज़र खोल सके)। फ़ोन की बड़ी फोटो भी चलेगी।
कुछ भी अपलोड नहीं होता। सब इसी डिवाइस पर होता है।
साइबर कैफ़े चलाते हैं? बैच मोड आज़माएँ: एक बार में 5 ग्राहकों की फ़ाइलें
पोर्टल फोटो क्यों रिजेक्ट करता है
परीक्षा पोर्टल पिक्सेल और KB अपने-आप जाँचते हैं। फोटो कुछ पिक्सेल या कुछ KB भी इधर-उधर हुई तो रिजेक्ट हो जाती है, और फॉर्म के आखिरी हफ़्ते में इससे पूरा फॉर्म छूट सकता है। हर परीक्षा का अपना साइज़ है, इसलिए एक फॉर्म के लिए बनी फोटो अक्सर दूसरे फॉर्म पर नहीं चलती।
यह टूल कैसे काम करता है
परीक्षा चुनते ही टूल उसके नियम दिखाता है: पिक्सेल, KB रेंज, फॉर्मेट और वह नोटिस जिससे ये लिए गए। फोटो डालने पर परीक्षा के ही आकार का क्रॉप बॉक्स खुलता है, इसलिए फोटो खिंचती नहीं। सिर बिंदुओं वाले अंडाकार में और ठोड़ी सीधी लाइन पर रखें। चमक, कंट्रास्ट, एक्सपोज़र और शार्पनेस के स्लाइडर फीकी या अंधेरी फोटो ठीक करते हैं, और "अपने आप ठीक करें" ये आपके लिए सेट कर देता है। फिर टूल JPG क्वालिटी बदल-बदलकर फ़ाइल को KB रेंज के अंदर लाता है और तैयार फ़ाइल के पिक्सेल, KB, फॉर्मेट और आकार जाँचता है। यह सब आपके ब्राउज़र में होता है।
काम की बातें
- 1दिन की रोशनी में सादी हल्की दीवार के सामने फोटो खिंचवाएँ। नोटिस सफ़ेद बैकग्राउंड माँगे और जाँच धूसर बताए, तो "बैकग्राउंड सफ़ेद करें" दबाएँ। बहुत भरे हुए बैकग्राउंड के लिए व्हाइट बैकग्राउंड टूल बेहतर है।
- 2पूरी लंबाई की फोटो भी चलेगी: टूल चेहरा ढूँढकर सिर और कंधों पर क्रॉप कर देता है। चेहरा न मिले तो क्रॉप बॉक्स के कोने अंदर खींचें, जब तक सिर बिंदुओं वाले अंडाकार में न आ जाए।
- 3सिग्नेचर सफ़ेद कागज़ पर काले पेन से करें और ठीक ऊपर से फोटो लें। कागज़ धूसर दिखे तो सिग्नेचर एक्सट्रैक्टर से साफ़ कर लें।
- 4नोटिस में साइज़ cm में है (जैसे 3.5 × 4.5 cm) तो पहले CM से पिक्सेल टूल में बदलें, फिर वे नंबर "अपना साइज़" में भरें।
- 5डाउनलोड के बाद फोन के फ़ाइल मैनेजर में साइज़ देख लें। अपलोड से पहले KB रेंज के अंदर होना चाहिए।
- 6असली फोटो संभालकर रखें। बाद में साइज़ बदले तो असली फोटो से दोबारा रिसाइज़ करें, छोटी फ़ाइल से नहीं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- Photo ko 20 se 50 KB mein resize kaise kare?
- अगर आपकी परीक्षा के नोटिस में 20 से 50 KB लिखा है तो ऊपर परीक्षा चुन लें। परीक्षा लिस्ट में नहीं है तो "अपना साइज़" खोलें, कम से कम में 20 और ज़्यादा से ज़्यादा में 50 डालें। फोटो डालें और डाउनलोड करें।
- Signature ka size kitna hona chahiye?
- हर परीक्षा का अलग होता है। टूल में परीक्षा चुनें और "सिग्नेचर" दबाएँ, नोटिस वाला साइज़ अपने-आप लग जाएगा। परीक्षा लिस्ट में न हो तो नोटिस से साइज़ देखकर "अपना साइज़" में भरें।
- Full photo se passport size photo kaise banaye?
- पूरी लंबाई की फोटो सीधे डालें। टूल फोन पर ही चेहरा ढूँढकर सिर और कंधों पर क्रॉप करता है, ताकि छोटा चेहरा पूरी फोटो में खो न जाए। फिर क्रॉप बॉक्स खींचकर ठीक कर सकते हैं, और "चेहरे का हिस्सा" वाली लाइन बताती है कि चेहरा फोटो का कितना हिस्सा ले रहा है।
- क्या मेरी फोटो कहीं अपलोड होती है?
- नहीं। टूल आपके ब्राउज़र में चलता है। फोटो आपके फोन या कंप्यूटर से बाहर नहीं जाती।
पेज अपडेट: 8 November 2026। हम परीक्षा की जानकारी कैसे जाँचते हैं